HOME

google-news

FOLLOW

JOIN

FOLLOW

Sports

IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 13 छक्के और 135 रन की तूफ़ानी सेंचुरी बनाकर बनाए 6 रिकॉर्ड्स ,अंग्रेजों के छूटे पसीने

abhishek sharma

अभिषेक शर्मा ने इंडिया vs इंग्लैंड पांचवें टी-20 मैच में तूफानी सेंचुरी जड़ी है । उन्होंने मुंबई के मैदान पर 5 रिकॉर्ड भी बनाए है ।

अभिषेक शर्मा ने रविवार को इंडिया vs इंग्लैंड पांचवें टी-20 मैच में अंग्रेजों के पसीने छुड़ा दिए । उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अंग्रेजों को बुरी तरह से धोया और रिकॉर्ड तोड़ तूफानी शतकीय पारी भी खेली । बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 7 चौकों और 13 छक्कों के दम पर 135 रन बनाए। यह भारत के लिए सबसे बड़ी टी-20 पारी है। उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड भी दिया, जिन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध नाबाद 126 रनों की पारी खेली थी।

सबसे तेज दूसरी सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय

अभिषेक ने महज 37 गेंदों में दूसरी सेंचुरी बना ली थी। वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मे सबसे तेज दूसरी सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। अभिषेक सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को एक मामले में राहत मिली तो दूसरे में टेंशन भी मिली। दरअसल, रोहित का एक रिकॉर्ड बाल-बाल बचा है। वह भारत के लिए सबसे तेज टी-20 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों में सतक पूरा कर लिया था।

रोहित का तोड़ा अभिषेक शर्मा ने ये रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा एक टी-20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 13 छक्के लगाकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। ‘हिटमैन’ ने 10 छक्के लगाने का कारनामा किया था। रोहित टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर ले चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरने के बाद दो ओवर के बाद से आक्रामक रुख अपना लिया। उन्होंने ब्रायडन कार्से द्वारा डाले गए 11वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल निकालकर अपनी सेंचुरी बनायी ।

अभिषेक ने डिकॉक को भी पछाड़ा

अभिषेक पावरप्ले में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने मुंबई टी-20 में शुरुआती 6 ओवरों में 58 रन बटोरे और यशस्वी जायसवाल (53) को पीछा छोड़ा। अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम ओवरों में 100 रन का आंकड़ा छूने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ प्लेयर डिकॉक का भी रिकॉर्ड तोड़ा।

अभिषेक ने 10.1 ओवर में जबकि डिकॉक ने 10.2 ओवर में शतक बनाया था। अभिषेक की पारी का अंत 18वें ओवर में हुआ। उन्हें स्पिनर गेंदबाज आदिल रशीद ने जोफ्रा आर्चर को कैच कराया। अभिषेक के दूसके T-20 शतक के दम पर भारत ने 247/8 का स्कोर खड़ा किया। यह भारत का सबसे छोटे फॉर्मेट में चौथा सर्वोच्च स्कोर है।

गेंदों के लिहाज से सबसे तेज T-20I सेंचुरी (खिलाड़ी )

35 – डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, 2017

35 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017

37 – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025

39- जॉनसन चार्ल्स बनाम जिम्बाब्वे, 2023

T-20I में भारत के लिए सबसे तेज सेंचुरी

35 – रोहित बनाम श्रीलंका, 2017

37 – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025

40 – संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश, 2024

41- तिलक वर्मा,2024

45 – सूर्यकुमार बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023

T-20I में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी

135 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025

126* शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023

123* रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया गुवाहाटी 2023

122* विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान दुबई 2022

121* रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान बेंगलुरु 2024

T-20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

13 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025

10 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017

10 संजू सैमसन बनाम दक्षिण अफ्रीका डरबन 2024

10 तिलक वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

google-news
Plugin developed by ProSEOBlogger